{"_id":"67e98f040ca2056381082bfe","slug":"the-thieves-locked-the-sleeping-youth-in-the-room-and-searched-the-entire-house-deoria-news-c-208-1-sdn1004-150481-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सो रहे युवक को कमरे में बंद कर चोरों ने पूरा घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सो रहे युवक को कमरे में बंद कर चोरों ने पूरा घर खंगाला
Mon, 31 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। परसिया भंडारी गांव में सड़क किनारे एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर सो रहे युवक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पूरे घर को इत्मीनान से खंगाला। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर 50 हजार रुपये नकदी समेत करीब ढाई लाख के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। रविवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, मगर समाचार लिखते वक्त तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
जानकारी के अनुसार, परसिया भंडारी गांव निवासी रमेश चंद्र यादव ने गांव के बाहर सड़क किनारे मकान बनवा रखा है। शुक्रवार की रात रमेश घर के बाहर और बेटा नीरज यादव घर के अंदर एक कमरे में सो रहे थे।
रात करीब 12 बजे चोर छत के रास्ते घर में घुस कर नीरज के कमरे के दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अन्य कमरों का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल दिया। एक कमरे में रखे तीन बाॅक्स को चोर उठा ले गए। रमेश ने बताया कि घटना के बाद जब बेटे की नींद खुली तो वह बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलने लगा। बाहर से बंद होने से जब नहीं खुला तो उसने फोन कर उन्हें बुलाया।
विज्ञापन
बाहर से आकर दरवाजा खोला। इसके बाद अनहोनी की आशंका हुई। तब तक नजर अन्य कमरों की तरफ पड़ी। देखा तो सब कमरों का दरवाजा खुला था। शोर मचाने के बाद लोग इकट्ठा हुए और टॉर्च लेकर खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान गांव के उत्तर ताल की तरफ पहुंचने पर चकमार्ग पर तीनों बाॅक्स टूटा हुआ मिला। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची थी। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।