{"_id":"67b0eadfb3867b52c3052637","slug":"the-thief-who-was-running-away-after-snatching-the-mobile-phone-was-caught-deoria-news-c-208-1-deo1004-147293-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा
Sun, 16 Feb 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मेडिकल कॉलेज रोड पर एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे एक चोर को एसओजी टीम के सदस्य मेराज खान ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि मेडिकल कॉलेज रोड पर दो लोग मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार युवक उन व्यक्तियों के हाथ से मोबाइल छीन कर भागने लगे।
यह देख वहां पर मौजूद एसओजी के कांस्टेबल मेराज खान ने उन युवकों में एक को पीछा कर पकड़ लिया, जबकि बाइक पर सवार दो युवक भागने में सफल रहे। इसके बाद मेडिकल चौकी इंचार्ज रिजवान खान के साथ मेराज खान युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवक से उसके फरार दोनों साथियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।