फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The team took information about the resources of the medical college.

Deoria News: टीम ने मेडिकल कॉलेज के संसाधनों की ली जानकारी

Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The team took information about the resources of the medical college.
-बाथरूम से उठ रही दुर्गंध पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


- चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध प्रधानाचार्य व बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य टीम में रहे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने चिकित्सकीय सुविधा, ओपीडी, वार्ड आदि का निरीक्षण किया। साथ ही संसाधनों के बारे में जानकारी ली। ओपीडी में गुजरते समय बाथरूम से उठ रहे दुर्गंध पर नाराजगी जताई।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गणेश प्रसाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. पवन त्रिवेदी के साथ ओपीडी में पहुंचे। टीम सर्जरी विभाग में पहुंची, जहां सर्जन डॉ. मानवेंद्र कुमार से चिकित्सकों, मरीजों और आपरेशन के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि प्रोफेसर नहीं हैं। बेहोशी के डॉक्टर की कमी के बारे में पूछा। इसके बाद नेत्र विभाग में पहुंचे, जहां डॉ. कन्हैया प्रसाद ने विभाग चिकित्सकों, मरीज व आपरेशन के बारे में जानकारी ली। साथ ही आयुष्मान के लाभार्थियों की सूची मांगी।
विज्ञापन

यहां से टीम ने हड्डी रोग विभाग में डॉ. गौरव सिंह से जानकारी ली और बगल में प्लास्टर कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम मेल मेडिकल वार्ड पहुंची। यहां भर्ती नोनापार फुलवरिया निवासी बैजनाथ पटेल का टीम के सदस्यों ने हाल जाना और दवा और भोजन सुविधा मिलने के बारे में पूछा। इसके बाद सजांव के राजा कुमार से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद फिमेल मेडिसिन वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम प्रशासनिक भवन पहुंची, जहां चिकित्सा शिक्षकों, कर्मचारियों व उपकरण के बारे में जानकारी ली। इसमें चिकित्सा शिक्षकों, रेडियोलाजिस्ट, एनेस्थेशिया के डॉक्टर, छात्रों के पढ़ाई के लिए उपकरण आदि की कमी के बारे में बताया गया। टीम रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि टीम मेडिकल कॉलेज के संसाधनों व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed