{"_id":"68a37f60ee6c565bba09f5ee","slug":"the-team-arrived-to-investigate-the-case-of-the-death-of-a-youth-due-to-snakebite-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-161075-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्पदंश से युवक की मौत मामले की जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्पदंश से युवक की मौत मामले की जांच के लिए पहुंची टीम
Tue, 19 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम सरया टोला बंधीभीसा में सर्पदंश से 14 अगस्त को हुई बिट्टू कुशवाहा 18 पुत्र अशोक कुशवाहा की मौत के मामले की जांच करने सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता टीम के साथ सोमवार को भाटपाररानी पीएचसी पर पहुंचे।
इससे पहले डीएम के निर्देश पर एसडीएम रत्नेश तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अपनी रिपोर्ट 16 अगस्त को डीएम को भेज दी है। सर्पदंश से युवक के मौत की खबर सुनकर क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर 16 अगस्त को परिजनों के घर सहानुभूति जताने एवं घटना के बारे में पूछताछ करने गए थे। परिजनों से पूछताछ के दौरान कुछ युवकों से उनकी तीखी बहस हो गई थी। इसका वीडियो 17 अगस्त को वायरल हो गया था। परिजनों ने भाटपाररानी स्वास्थ्य प्रशासन की लापरवाही व एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायत विधायक से दर्ज कराई थी।
इसका वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया और डीएम के निर्देश पर पहले एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी। सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता भाटपाररानी पीएचसी पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ओपीडी एवं अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा। सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।