{"_id":"626198ebee1e4214bb3a0173","slug":"the-story-of-the-robbery-was-created-when-i-stumbled-on-the-bike-deoria-news-gkp4341769159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से ठोकर लगी तो रच दी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से ठोकर लगी तो रच दी लूट की कहानी
विज्ञापन
बाइक से ठोकर लगी तो रच दी लूट की कहानी
बरहज। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने बाइक से ठोकर लगने के बाद पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस की जांच में लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस ने 1.30 लाख रुपये की रकम बृहस्पतिवार की सुबह उसके काउंटर से बरामद कर लिया। लूट की सूचना फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है।
खुदियां खुर्द गांव निवासी और ग्राहक सेवा केंद्र संचालक दयाशंकर तिवारी ने बुधवार की रात में पुलिस को सूचना दी थी कि घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने 1.30 लाख रुपये लूट लिए हैं। लूट की घटना की जानकारी मिलते पुलिस सक्रिय हो गई। जब पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
उसने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पास एक बाइक सवार से ठोकर लग गई और दोनों में बहस हो गई। इसके बाद उसने लूट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सुबह ग्राहक सेवा केंद्र कपरवार पहुंचाकर कैश का मिलान किया। वहां कैश मौजूद था। सीओ रुद्रपुर जिलाजीत पूरी रात मदनपुर थाने में मौजूद रहे। मदनपुर थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि लूट की सूचना गलत थी।