फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The state minister said...the inspector did injustice, he will pay the challan for the bike

Deoria News: राज्यमंत्री बोलीं...दरोगा ने अन्याय किया, वही भरेंगे बाइक का चालान

Tue, 16 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The state minister said...the inspector did injustice, he will pay the challan for the bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नवलपुर पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का इलाज कराकर घर ले जा रहे बाइक का पुलिस ने 13.5 हजार रुपये का ई-चालान कर दिया। अपनी पीड़ा बताने के बाद भी पुलिस नहीं सुनी।
मोबाइल पर चालान का मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। सोमवार को पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने गीत के माध्यम से पुलिस की मनमानी और अपनी पीड़ा सुनाई तो मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि दंग रह गए।
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मंच से कहा- परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए एसपी से बात हुई है, जिस दारोगा ने चालान काटा है, वही जुर्माना भी भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील सनेही की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। आननफानन परिवार के लोगों ने प्यासी के एक युवक की बाइक से सलेमपुर नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
इलाज के बाद बाइक सवार पुन: भाजपा नेता को घर लेकर आ रहे थे। नवलपुर पुलिस चौकी पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने उनकी भी बाइक रोकी और 13.5 हजार रुपये का ई-चालान कर दिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर दोनों के होश उड़ गए। रात में ही सोशल मीडिया पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील सनेही अपने आईडी से पोस्ट डालकर पुलिस की रवैये पर सवाल खड़ा किया था।
सोमवार को हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि में आए जनप्रतिनिधियों के सामने सनेही ने गीत के माध्यम से कहा कि ...घेर के सिपाही जब चालान कटवावेला...जब कवनों गरीब के केहू सतावेला तब नेता हरिकेवल के बहुत याद आवेला...यह सुन मंच पर मौजूद राज् मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने हाथ में माइक लेकर बोलीं-किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव नहीं होगा।

यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस तरह का कृत करता है तो उसके खिलाफ शासन को रिपोर्ट किया जाएगा। नवलपुर चौकी के जिस दरोगा ने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की बाइक का आवश्यकता से अधिक चालान काटा है, वही चालान की रकम की भरपाई भी करेगा। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed