फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sold teenager told the names of the pimps, the police picked up one

नाबालिग का सौदा मामला: बेची गई किशोरी ने बताए दलालों के नाम, पुलिस ने एक को उठाया

Wed, 26 Jul 2023 04:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Wed, 26 Jul 2023 04:16 PM IST
सार

 हरियाणा और राजस्थान में लड़कियाें की कमी होने के कारण जिले की युवतियों और किशोरियों की शादी दलाल मोटी रकम लेकर करा रहे हैं। इनके निशाने पर गांव के ऐसे गरीब परिवार हैं जिनके घरों में अधिक लड़कियां हैं। यह अपनी पैठ किसी महिला के जरिए इन परिवारों में बनाते हैं।

विज्ञापन
sold teenager told the names of the pimps, the police picked up one
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

80 हजार रुपये में बेची गई किशोरी का पुलिस ने मंगलवार को बयान दर्ज किया और पिता ने नामजद तहरीर भी दी है। बयान में उसने बताया है कि गांव के ही दलाल ने उसका सौदा किया था। यह दलाल बिहार के बार्डर पर सक्रिय है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने देर शाम एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे मामले की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को किशोरी ने पुलिस के सामने पूरी आपबीती बताई। बताया कि हरियाणा में नवलपुर स्थित मंदिर में 10 जुलाई की उसकी शादी रविन नामक व्यक्ति से करा दी गई जो काफी उम्रदराज है। वहां जाने के बाद उसको भैंस चराने, गोबर उठाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वह आत्महत्या करने जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच हरियाणा के खेड़ीपुर में, जहां किशोरी की शादी हुई थी, पड़ोसियों ने उसे बचा लिया और उसके पिता को सूचना दी। पिता गए तो बेटी को अपने साथ लाए। उसने बताया कि जिस जगह वह गई थी, वहां पर देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर सहित अन्य जनपदों की लड़कियों की शादी हुई है। यहां के कुछ लोगों की सेटिंग हैं और रुपये लेकर शादी करा देते हैं। वहां जाने के बाद पता चलता है कि लड़का काफी उम्र दराज है। छात्रा ने उस व्यक्ति का भी नाम बताया है जिसने उसका सौदा किया था। यह दलाल गांव का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हरियाणा के अधेड़ से करवा दी शादी, 48 साल के पति को देख भागी 11 साल की बच्ची

 

Trending Videos

जिन गरीब परिवारों में अधिक लड़कियां, उन्हीं को बनाते हैं निशाना

हरियाणा और राजस्थान में लड़कियाें की कमी होने के कारण जिले की युवतियों और किशोरियों की शादी दलाल मोटी रकम लेकर करा रहे हैं। इनके निशाने पर गांव के ऐसे गरीब परिवार हैं जिनके घरों में अधिक लड़कियां हैं। यह अपनी पैठ किसी महिला के जरिए इन परिवारों में बनाते हैं। तंगहाली में जी रहे परिवार को आसानी से बना कर अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार दलाल शादी का झांसा देकर पहले परिवार को अपने विश्वास में लेते हैं इसके बाद रुपये का लालच अभिभावक को भी देते हैं कि शादी में कोई दान, दहेज या अन्य खर्च नहीं होगा। वर पक्ष ही सारा खर्चा उठाएगा। लड़की सुखी रहेगी और घर परिवार अच्छा है। यहां तक कि लड़के के बारे में यह भी बताया जाता है कि उसकी आय काफी है। घर, परिवार में खेतीबारी है। इन सभी बातों पर सीधे-साधे लोग दलालों के चक्कर में आ जाते हैं। इसके बाद दलालों के माध्यम से लाडली बेटी दलदल में फंस जा रही है।

 

ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना नहीं कर पा रहा रोकथाम

मानव तस्करी को रोकने के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना तो स्थापित हो गया है, लेकिन हकीकत यह है कि यह केवल कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया है, क्योंकि दलालों के चंगुल में फंसकर युवतियों और किशोरियों को बेचे जाने की घटना सामने आ रही है, लेकिन थाने को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि इस थाने पर तैनात पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी निष्पक्ष तरीके से नहीं कर रहे हैं। इसके कारण दलालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

गोपनीय तरीके से करते हैं शादी, रिश्तेदारों को भी नहीं बताते
गैर प्रांत भेजी जाने वाली युवतियों और किशोरियों की शादी दलाल आनन-फानन में कराते हैं। पर इतना जरूर है कि उनकी योजना काफी पहले से रहती है। वह देहात के मंदिर और धर्मशाला को चुनते हैं, जहां पर शादी करा दी जाती है। इस शादी में दलाल और लड़का व लड़की पक्ष ही मौजूद रहता है। यहां ज्यादा लोगाें को नहीं बुलाते हैं कि कहीं राज खुल जाएगा तो शादी में अड़चन आ जाएगी।

शादी का भी नहीं मिल पाता है सबूत
दलालों के जरिए की गई शादियों में सबूत मिलने का बहुत कम मौका रहता है, क्योंकि यह दलाल किसी भी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं। इसके बारे में गरीब परिवार को जानकारी भी नहीं रहती है। जब मामला फंसता है तो परिवार के सामने यह भी दिक्कत आता है कि शादी का क्या प्रमाण है।

लार थाना क्षेत्र के जिस किशोरी के साथ यह घटना हुई है। उस मामले की जांच की जा रही है। नामजद तहरीर मिली है। पीड़िता का मंगलवार को बयान भी दर्ज कराया गया है। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, प्रभारी एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed