फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The shopkeeper did not give a glass to drink alcohol, then Manbadh beat him

Deoria News: शराब के पीने के लिए दुकानदार नहीं दिया गिलास तो मनबढ़ ने की पिटाई

Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper did not give a glass to drink alcohol, then Manbadh beat him
घटना में दुकानदार, उसकी पत्नी व दो पुत्र घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। शराब पीने के लिए चाय के दुकानदार ने गिलास नहीं दिया तो मनबढ़ को नागवार लग गया। दुकानदार के घर जाकर मनबढ़ गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध दुकानदार ने किया तो पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने गए दुकानदार की पत्नी व दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार गांव निवासी रुदल चौहान हरनही चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात वह दुकान पर बैठे थे। इसी बीच मनबढ़ किस्म के कुछ युवक शराब लेकर दुकान पर पहुंचे और गिलास की मांग करने लगे। जब दुकानदार ने गिलास देने से मना किया तो मनबढ़ को नागवार लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद गोलबंद होकर दोबारा दुकान पर पहुंचे तब तक दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया था। आरोप है कि मनबढ़ घर पर चढ़कर गाली देने लगे, जब इसका विरोध किया तो रुदल चौहान की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर दुकानदार की पत्नी, बेटा छोटू चौहान व संदीप चौहान पहुंचकर बीच बचाव करने का प्रयास किए तो उन लोगों पर भी हमला बोल दिया, जिससे रुदल चौहान, छोटू चौहान, संदीप चौहान व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed