फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ जलीं चार चिताएं: सड़क हादसे में सूबेदार, बेटे, भाई और सभासद ने गंवाईं जान, बैकुंठ धाम पर उमड़ा जनसैलाब

Mon, 05 Oct 2026 12:03 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे में जान गंवाने वाले सूबेदार सत्यवान सिंह, उनके बेटे गौरव, भाई रामसमुझ और रुद्रपुर सभासद राजन चौधरी के शव सोमवार सुबह गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गहिला दुधैला गांव में सेना की गाड़ी से तिरंगे में लिपटे तीन शव आए। रुद्रपुर के बथुआ नदी स्थित बैकुंठ धाम पर एक साथ चार चिताएं सजीं।

विज्ञापन
Four people from Deoria died in a Purvanchal Expressway accident; their funeral pyres were lit together.
मृतक सूबेदार संग अन्य तीनों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सूबेदार सत्यवान सिंह, उनके इकलौते बेटे गौरव, बड़े भाई रामसमुझ और रुद्रपुर नगर के सभासद राजन चौधरी का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। एक ही हादसे में परिवार के तीन सदस्यों और सभासद की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

Four people from Deoria died in a Purvanchal Expressway accident; their funeral pyres were lit together.
सूबेदार को अंतिम विदाई के लिए ले जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूबेदार सत्यवान सिंह, उनके इकलौते बेटे गौरव और बड़े भाई रामसमुझ के पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी से गहिला दुधैला गांव लाए गए। तीनों पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे थे। शव पहुंचते ही परिजन बदहवास हो गए। गांव का माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और हर चेहरा अपनों को खोने के दर्द से उदास नजर आया।
Four people from Deoria died in a Purvanchal Expressway accident; their funeral pyres were lit together.
मृतक सूबेदार के घर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, हादसे में जान गंवाने वाले सभासद राजन चौधरी का पार्थिव शरीर भी एंबुलेंस से रुद्रपुर के भरटोला स्थित घर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल बेहद मार्मिक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four people from Deoria died in a Purvanchal Expressway accident; their funeral pyres were lit together.
सूबेदार के घर रोती बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन किलोमीटर लंबी शव यात्रा में उमड़ा हुजूम
गहिला दुधैला से सूबेदार सत्यवान सिंह, उनके बेटे गौरव और भाई रामसमुझ की शव यात्रा निकली तो रास्ते में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब तीन किलोमीटर लंबी शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। तिरंगे में लिपटे फौजी के पार्थिव शरीर के साथ उनके इकलौते बेटे और भाई की अंतिम यात्रा देख लोगों की आंखें भर आईं। रुद्रपुर में सभासद राजन चौधरी की शव यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
Four people from Deoria died in a Purvanchal Expressway accident; their funeral pyres were lit together.
रोते बिलखते सूबेदार के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैकुंठ धाम पर एक साथ जलीं चार चिताएं
चारों पार्थिव शरीरों को रुद्रपुर के बथुआ नदी स्थित बैकुंठ धाम ले जाया गया। वहां एक साथ चार चिताएं सजाई गईं। जब एक साथ चारों चिताओं को मुखाग्नि दी गई तो वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक उठीं। सेना के जवानों ने सूबेदार सत्यवान सिंह समेत मृतकों को अंतिम सलामी दी। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed