फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The second phase will rotate in deprived areas Rahul Sandesh Yatra

दूसरे चरण में वंचित इलाकों में घूमेगी राहुल संदेश यात्रा

Sat, 05 Nov 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 05 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The second phase will rotate in deprived areas Rahul Sandesh Yatra
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
देवरिया। राहुल संदेश यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। 10 नवंबर तक पहले चरण में वंचित इलाकों से होकर गुजरेगी। इसको लेकर कांग्रेसियों की बैठक शनिवार को टाउनहाल स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है। सपा, बसपा और भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन


सांप्रदायिक माहौल तैयार कर रही हैं। इसके चलते प्रदेश के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ऊपर जनता का विश्वास है। विधानसभा चुनाव में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सात और आठ नवंबर को पथरदेवा, नौ नवंबर को सलेमपुर और 10 नवंबर को सदर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा भ्रमण करेगी।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, महेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, कैलाश तिवारी, जुलेखा खातून, मुकुंद भास्कर मणि, भरत मणि त्रिपाठी, शाकिर हुसैन, नियामत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed