{"_id":"683f3ee14ec2ebe2c9016983","slug":"the-rowdies-who-came-in-search-of-the-young-man-shot-the-father-sensation-deoria-news-c-208-1-sdn1004-155191-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक को तलाशते पहुंचे मनबढ़ों ने पिता को मार दी गोली, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक को तलाशते पहुंचे मनबढ़ों ने पिता को मार दी गोली, सनसनी
Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के खोराराम गांव में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने सोमवार की रात बेटे के न मिलने पर उसके पिता को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गया।
गोली हथेली को छेदती हुई उसकी पसली में घुसी। मेडिकल कॉलेज देवरिया में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम निवासी विजय यादव (50) के बेटे अभिषेक से 31 मई को अमेठी के पास लंगड़ी देवरिया के कुछ युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार, उसी रंजिश में कुछ लोग मंगलवार की रात करीब 11 बजे अभिषेक की तलाश में उसके घर पहुंच गए, मगर वह नहीं मिला। दरवाजे पर मौजूद अभिषेक के पिता विजय यादव के कारण पूछने पर युवक उलझ गए और गोली चला दी।
गोली विजय के हथेली को छेदते हुए सीने की पसली में घुस गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज और परिवार वालों के शोर करने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गए।
इसके बाद परिवार के लोग घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
वारदात की सूचना पर पुलिस मौके और मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर पहुंची। पुलिस ने घायल की पत्नी बिंदु यादव की तहरीर पर बजरंगी विश्वकर्मा, मानस मिश्रा, विपुल विश्वकर्मा निवासी लंगड़ी देवरिया व अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।