फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The robbers could not be identified.

Deoria News: लुटेरों की नहीं हो सकी पहचान

Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The robbers could not be identified.
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। चार सितंबर को बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से झपट्टा मारकर नकदी छीनने की वारदात को दो माह बीत चुके हैं, मगर अब तक पुलिस लुटेरों की पहचान तक नहीं कर सकी है। लगातार दबिश और जांच के दावों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़िता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव निवासी रिंकू देवी पत्नी अजीत शर्मा मैरवा स्थित बैंक से चार सितंबर को 85 हजार रुपये निकालकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। यूपी की सीमा में प्रवेश करते ही बनकटा जगदीश गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीन कर बिहार की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन

वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग बिहार के संदिग्ध युवकों से जुड़े मिले। इसके आधार पर कई बार दबिश भी दी गई, मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के विवेचक राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed