फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The red mark increased the heartbeat of the building owners

Deoria News: लाल निशान ने बढ़ाई भवन स्वामियाें की धड़कन

Fri, 23 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The red mark increased the heartbeat of the building owners
सीसी रोड पर बडे नाले के जद में आए भवनो ंको लोगों ं खुद तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के सीसी रोड पर नाला निर्माण में बाधा बने मकान पर प्रशासन ने लाल निशान लगवा दिए हैं। इससे भवन स्वामियों की धड़कन बढ़ गई है। अब वे प्रशासन से मिलने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि गाढ़ी कमाई से बनवा गया मकान किसी तरह बच जाए।
रामनाथ देवरिया पश्चिमी चौराहे से लेकर हनुमान मंंदिर तक नाला निर्माण की जद में सड़क के पश्चिम दिशा में आ रहे मकान के स्वामियों को बृहस्पतिवार को भी नोटिस थामा दिया गया है। नोटिस तामिला के बाद भवन स्वामियों को 15 दिन के अंदर मकान को तोड़कर खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, राममनाथ देवरिया पश्चिम चौराहे पर बृहस्पतिवार को भी बचे हुए मकानों को तोड़ने में लोग जुटे हुए थे। नोटिस के बाद मकानों पास प्रशासन ने लाल निशान लगा दिया है। लाल निशान लगने के बाद मकान स्वामियों ने बैठक कर ध्वस्तीकरण रोकने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए शुक्रवार को एडीएम प्रशासन से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जल निकासी के लिए सीसी रोड पर जल निगम नगरी देवरिया की ओर से हनुमान मंदिर से लेकर खोराराम के पहले कूर्नानाला तक बडा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। कुर्ना नाला से लेकर रामनाथ देवरिया संदीप चौहान के मकान से पहले तक निर्माण कार्य पहुंच गया है। इसके आगे नाले के जद में आरहे मकानों को भवन स्वामी खुद तो़डने में जुटे हुए है।

भवन स्वामी बालेंदु मणि ने बताया कि दो मंजिला मकान को तोड़वाने में 48 हजार रूपये खर्च आया है। प्रशासन के लोगों को एक ही बार मापी करके बता देना चहिए कि यहा तक तोड दीजिए जितनी बार मापी कर रहे है उतनी जगह निशान लगा रहे है इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मकान तोडवा रहे संदीप चौहान ने बताया कि मापी के बाद जहां तक निशान लगाया गया था वहा तक निचे से तोड कर पिलर डाला गया है।
उसको सेट होने में टाइम लगेगा।दो मंजिले छत को रोकने के लिए आर्किटेक को बुलाए है। मकान को तोडवाने में 15 हजार रूपये का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed