{"_id":"68dae06450ada6ba360db869","slug":"the-ration-dealer-did-not-provide-grain-to-cardholders-after-they-had-their-thumbprints-taken-deoria-news-c-208-1-deo1009-164408-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंगूठा लगवाने के बाद कॉर्डधारकों को कोटेदार ने नहीं दिया अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंगूठा लगवाने के बाद कॉर्डधारकों को कोटेदार ने नहीं दिया अनाज
Tue, 30 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। गाजीपुर भैंसही गांव में कॉर्डधारकों से अंगूठा लगाने के बाद कोटेदार ने अनाज नहीं दिया। शिकायत पर जब पूर्ति निरीक्षक जांच करने पहुंचे तो गोदाम में अनाज नहीं मिला।
कोटेदार ने अनाज को दूसरे के मकान में रखना बताया। जांच के दौरान वहां भी अनाज नहीं मिला। पूर्ति निरीक्षक ने डीएम से अनुमति लेकर कोटेदार पर कोतवाली में गबन और आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज कराया है। जांच में करीब सौ क्विंटल गेहूं और चावल की कालाबाजारी उजागर हुई है।
पूर्ति निरीक्षक गौरव शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 सितंबर को गाजीपुर भैंसही गांव के चंद्रशेखर, अमेरिका, रामसेवक, शशिकांत, शैलेंद्र आदि ने शिकायत की कि कोटेदार ने पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लिया, गमर अनाज का वितरण नहीं किया।
विज्ञापन
जांच के दाैरान कार्डधारक नर्वदा, बलमा देवी, ललिता, गिरिजा, इसरावती, तिजिया, सूर्यनाथ आदि काे अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज नहीं दिया गया था।
जांच में करीब सौ क्विंटल गेहूं और चावल गोदाम में नहीं पाया गया। पुलिस ने गाजीपुर भैंसही के कोटेदार वसी अहमद पर रिपोर्ट दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ी