{"_id":"6560f0f2aea6c3f4a4085064","slug":"the-problem-of-drainage-in-madanpur-will-be-solved-by-spending-rs-15-crore-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-13598-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेढ़ करोड़ से दूर होगी मदनपुर में जल निकासी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेढ़ करोड़ से दूर होगी मदनपुर में जल निकासी की समस्या
Sat, 25 Nov 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नव सृजित नगर पंचायत मदनपुर में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये से कार्य कराया जाएगा। सीवरेज एवं जल निकासी का काम कराने के लिए शासन स्तर से पहले किस्त के तहत 40 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को नगर में एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि मदनपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों को नए सिरे से गति देने का प्रयास किया जा रहा है, मदनपुर के मालपट्टी की आबादी, केवटलिया के मुख्य मार्ग से, कोटिया मोहल्ला में मदरसा के करीब से बथुआ नाला को जाने मार्ग पर जल निकासी का काम कराया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ रुपये से कराए जाने वाले कार्य के लिए प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने पहले किस्त का धन जारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को नियम से कार्य कराने को निर्देश दिया है। एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धरातल पर योजनाएं लागू कर रही है। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी के साथ सुरक्षा भी दिया दिया जा रहा है। सुविधाएं मिलने से यूपी में अन्य देश के व्यापारी भी अब निवेश कर उद्योग को बढ़ावा दे रही है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। यूपी में दूसरे प्रदेश के लोग भी नौकरी करने के लिए आ रहे है। क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है।