{"_id":"6478e602ede3ede3e10b0fa4","slug":"the-principal-did-a-surprise-inspection-of-the-hospital-deoria-news-c-7-1-190759-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्राचार्य ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्राचार्य ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Fri, 02 Jun 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था को बेहतर बनाने के मद्देनजर प्राचार्य ने विभिन्न वार्डों व विभागों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को ड्यूटी को लेकर मुस्तैद रहने को कहा। साथ ही सफाई व्यवस्था को और ठीक करने का निर्देश दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल परिसर में पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा व डॉ. अजीत पाल के साथ अस्पताल का जायजा लिया। वह पीआईसीयू पहुंचे, जहां सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद ओपीडी में पहुंचे, जहां डॉक्टर अपने चेंबर में मौजूद मिले और मल्टीपरपज भी ड्यूटी पर थे। कुछ कर्मचारी इधर-उधर मिले, जिन्हें फटकार लगाई। इसके बाद मेल व फिमेल मेडिसिन और सर्जिकल वार्ड में पहुंचे। वहां भी कर्मचारियों की उपस्थिति देखा। इसके बाद एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल पहुंचे, जहां ओपीडी, लेबर रूम, वार्ड, एनआरसी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों व कर्मचारियों से समय से ड्यूटी पर रहने तथा मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निदेर्ेश दिया।
-- -- -- -- -- -- -
ओटी में जाने से डॉक्टर के इंतजार में फर्श पर बैठे रहे मरीज
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग में बृहस्पतिवार को मरीजों भीड़ रही। डॉ. गौरव सिंह, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव व अन्य डॉक्टरों ने करीब 315 मरीजों का इलाज किया। इस दौरान दोपहर करीब बारह बजे डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ओटी में चले गए। उनके कक्ष के सामने कतार में खड़े मरीज थक कर फर्श पर ही बैठ कर इंतजार करने लगे। वह 45 मिनट बाद वापस लौटे और मरीजों का इलाज किए।