{"_id":"67fc0058b777add15102e8e9","slug":"the-price-of-death-of-a-pregnant-woman-was-fixed-at-six-lakhs-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151486-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह लाख में तय कर दिया प्रसूता की मौत की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह लाख में तय कर दिया प्रसूता की मौत की कीमत
Sun, 13 Apr 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रसूता के पिता ने कहा, मुझे रुपये नहीं इंसाफ चाहिए
खादी और विभाग के बिचौलियों ने प्रसूता के घर पर डाला डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के सेमरौना पुल के पास मलह टोली वार्ड में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत के मामले को दबाने के लिए कुछ खादी और विभाग के बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। आरोप हैकि उन्होंने प्रसूता की मौत की कीमत छह लाख रुपये लगाई है। रुपये देकर वह प्रसूता के पिता से केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाने में लगे हैं। वहीं पिता इंसाफ की गुहार लगा रहा है। रविवार को उसने कहा कि उसे रुपये नहीं, बेटी की मौत पर इंसाफ चाहिए।
कस्बा के चौहट्टा वार्ड निवासी कुश राजभर की बेटी सुनैना को वार्ड की एक आशा झांसा देकर सेमरौना पुल के उत्तरी तरफ स्थित एक अस्पताल में ले गई। शनिवार की रात ऑपरेशन से एक मेल बेबी पैदा होने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। सुनैना के पति गोविंद राजभर और पिता कुश ने अस्पताल पर गलत तरीके से ऑपरेशन कर मौत करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। संचालक अस्पताल में ताला लगा कर भाग गया है।
प्रसूता की मौत के बाद संचालक मामले को मैनेज कराने के लिए विभाग के बिचौलिए और कुछ खादी वालों को पीड़ित परिवार के घर भेजा। सुनैना के पिता कुश राजभर ने आरोप लगाया कि उसके दामाद को एक नेता और अस्पताल का कर्मचारी छह लाख रुपये देने का वादा कर रहे है। रुपये देने के बदले में वह कार्रवाई नहीं कराने की शर्त रख रहे हैं।
विज्ञापन
दामाद पर केस नहीं करने का दबाव बना रहे है। इससे उसका परिवार तनाव में है। उसने कहा कि बेटी की मौत पर न्याय के लिए लड़ेगा। इस बावत प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कमेटी ठित की गई है। जांच रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।