फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "The police will not party, own the government '

‘पुलिस किसी पार्टी की नहीं, खुद की सरकार’

Thu, 15 Dec 2016 11:28 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 15 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
"The police will not party, own the government '
पुलिस लाइंस ग्राउंड से यूपी 100 की गाडि़यों को हरी झंडी दिखाकर पंचायतीराज मंत्री रामगोविंद चौधरी ने रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पंचायतीराज मंत्री रामगोविंद चौधरी ने गुरुवार को पुलिस लाइंस से यूपी-100 के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रात आठ बजे से यूपी-100 पर शिकायतें दर्ज होने लगीं। मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आधुनिक संसाधन से पुलिस मजबूत होगी।
विज्ञापन



रामगोविंद ने कहा कि केंद्रीय रिपोर्ट कहती है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ से बेहतर यूपी की कानून-व्यवस्था है। यूपी पुलिस दुनिया की सबसे बड़ी फोर्स है। पहले थानेदार धक्का मारकर जीप को चालू करवाते थे, अब थानों को भी नई गाड़ियां दे दी गई हैैं। जो भी विपक्ष में रहता है वह आरोप लगाता है कि पुलिस सत्ताधारी दल के लिए काम करती है। पुलिस किसी पार्टी की नहीं, खुद की सरकार है।
विज्ञापन


यूपी-100 सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है।  
डीआईजी शिवसागर सिंह ने कहा कि रिश्तेदारों से सुनते थे कि विदेश में सूचना के दस मिनट बाद पुलिस पहुंच जाती थी, अब यूपी में भी होगा। एसपी मोहम्मद इमरान ने    कहा कि यूपी-100 की शुरुआत के बाद थाने में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिकायतकर्ता को  गाड़ी ही थाने पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने श्रम विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए 500 साइकिल पात्रों को दिए। 12 ट्राई साइकिल बांटे गए। कार्यक्रम में समय की कमी को देखते हुए शादी अनुदान ऊषा देवी को दिया गया। सरकार की ओर से बांटे जा रहे स्मार्ट फोन चंदन रावत, मोहम्मद खैरुल्लाह और तारकेश्वर  को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed