फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The police remained silent on the information about the disappearance of three students from the school

विद्यालय से तीन छात्रों के लापता होने की सूचना पर हलकान रही पुलिस

Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
The police remained silent on the information about the disappearance of three students from the school
विद्यालय से तीन छात्रों के लापता होने की सूचना पर हलकान रही पुलिस
विज्ञापन

बाद में एक घर के बरामदे में खेलते मिले तीनों बच्चे
भाटपाररानी। नगर के शिव मंदिर रोड स्थित गायत्री शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले एक ही कक्षा के तीन बच्चों के बुधवार को लापता होने की सूचना पर दोपहर 1:30 बजे तक भाटपाररानी पुलिस हलकान रही। बाद में तीनों बच्चे नगर के रतसिया रोड स्थित एक मकान के अंदर बरामदे में खेलते हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और तीनों बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
नगर के वार्ड नंबर चार चिक टोली निवासी धनंजय शर्मा और चंदन शर्मा सगे भाई हैं। धनंजय शर्मा विदेश रहते हैं। धनंजय शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र अमन शर्मा तथा चंदन शर्मा की पुत्री कृति (12) और दिशांत (10) तीनों शिव मंदिर रोड स्थित गायत्री शिक्षण संस्थान में कक्षा एक में पढ़ते हैं। तीनों सुबह आठ बजे एक साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकले। तीनों स्कूल न जाकर रतसिया रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने एक मकान के अंदर बरामदे में खेलने लगे।
विज्ञापन

इधर चंदन शर्मा लंच लेकर जब सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि तीनों आज विद्यालय नहीं आए हैं। इस पर स्कूल प्रशासन और अभिभावक सक्रिय हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस पूरे नगर तथा आसपास के जाने वाले मार्गों पर सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर तेजी से पूरे नगर में फैल गई। नगरवासी भी जगह-जगह तीनों बच्चों की तलाश करने लगे। उधर, बच्चों को 1:30 बजे लंच के समय जब भूख लगी तो वे तीनों अंदर बरामदे से बाहर निकले। तब तक पुलिस और नगरवासियों की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस उन्हें थाने लाई और अभिभावकों को सूचित कर तीनों बच्चों को उन्हें सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed