{"_id":"64b97ee76b9cb2a9190f9084","slug":"the-people-of-chamanpura-village-are-in-darkness-for-five-days-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1834-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच दिन से अंधेरे में हैं चमनपुरा गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच दिन से अंधेरे में हैं चमनपुरा गांव के लोग
विज्ञापन
देवरिया-धुसवा सड़क मार्ग जाम करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में पांच दिन पहले 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। शिकायत के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगा। जिससे गांव में अंधेरा है और ग्रामीण उमसभरी गर्मी में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफाॅर्मर न लगने पर देवरिया-धुसवा मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।
बरियारपुर क्षेत्र के चमनपुरा गांव का 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रविवार को जल गया, जिससे घर में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक समान व वाटर पंप, इंवर्टर बैट्री कार्य नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग पूरी रात जाग कर बीता रहे हैं। वहीं कुछ लोग पूरा दिन पेड़ के नीचे बीता रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर जलने की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली निगम में की, लेकिन फिर भी ट्रांसफाॅर्मर अब तक नहीं बदला गया। उच्चाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। जबकि सरकार का निर्देश है कि ट्रांसफाॅर्मर जलने के 24 घंटे के अंदर बदल दिए जाएं। ग्रामीणों के मुताबिक जेई व एसडीओ फोन करने पर रिसीव नहीं कर रहे हैं। इससे नाराज लोगों ने कहा है कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया तो देवरिया-धुसवा मार्ग जामकर प्रदर्शन किया जाएगा।