फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The patient was suspected of polio

पोलियो का संदिग्ध मरीज मिला

Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

पोलियों का संदिग्ध मिलने की खबर को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। एकौना के ईश्वरपुरा गांव के एक दस वर्षीय लड़की के पैर में पोलियो  के शुरूआती लक्षण मिले है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने को गांव पहुंची। उसने के स्टूल की जांच कर पीजीआई लखनऊ भेजा है।

ईश्वरपुरा गांव के जैनुल्लाह की बेटी आसमा के बायां पैर कुछ दिन पहले अचानक काम करना बंद कर दिया। घर वालों को शक हुआ तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। शनिवार को डब्लूएचओ कार्यालय से रूपेश श्रीवास्तव, सीएचसी के एचईओ एलबी चौधरी और डॉ. एके पांडेय ने गांव पहुंच कर लड़की के अंगों की गतिविधियों की जांच की। इस दौरान उसके बाए पैर में कमजोरी पाई गई। चिकित्सक ने कहा कि उसका बायां पैर काम करना बंद कर रहा है। लड़की शारीरिक रूप से भी कमजोर है। उसका स्टूल लेकर पीजीआई लखनऊ जांच को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट पर पीजीआई के एक्सपर्ट की ओपनियन के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है। पोलियों के शुरूआती लक्षण में भी मरीज के अंगों की ऐसी ही हरकतें रहती है। उसके हाथ, पैर काम करना बंद कर देते है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी यादव ने कहा कि अभी पोलियो का मरीज स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। जांच रिपोर्ट के बाद भी मरीज की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed