{"_id":"571d0d0e4f1c1bf9288b53a7","slug":"the-parties-to-suggest-new-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बूथ को लेकर दलों से सुझाव लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बूथ को लेकर दलों से सुझाव लिए
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर क्षेत्र में नए बूथों को बनाने के संबंध में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करते नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित
रुद्रपुर विधान सभा चुनाव में नए बूथ बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर राजनीतिक दलों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। जिसको लेकर रविवार को तहसील सभागार में नेताओं के साथ बैठक कर विचार किया गया।
इस दौरान क्षेत्र में 11 बूथों को बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया। नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने कहा कि आयोग मतदाता सूची और बूथों को ठीक करने में पूरी तरह से लगा है। विधान सभा क्षेत्र में 325 बूथों की संख्या वर्तमान में है। आयोग के अनुसार 1500 से अधिक वोटर वाले बूथ को बांटा जाएगा।
नियम के मुताबिक क्षेत्र में लक्ष्मीपुर, सरहसबह, अकटहिया उर्फ मटियरी, उसरा बाजार, कोइलगढ़हा, करमेल बनरही, प्रावि मदनपुर, जनता कॉलेज मदनपुर, प्रावि मदनपुर द्वितीय, फत्तेपुर, कोरया में नए बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बूथों को बदलने और उसकी समस्या भी अधिकारी और नेता प्रस्ताव में ठीक कराने के लिए भेज सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर बूथ पर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने का कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता बीएलओ से संपर्क कर सूची ठीक कराने में सहयोग करें जिससे आगामी चुनाव में मतदान के दौरान वोटर को कोई परेशानी नहीं हो। इस अवसर पर रामकेवल यादव, फणिंद्र पांडेय, रामतजन, नंदू कुमार, मुबारक अली, सुबोधनाथ आदि मौजूद रहे।