फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The parents and siblings were murdered before the stove was lit in the morning

Deoria News: सुबह चूल्हा जलने से पहले ही कर दिया गया मां-बाप और भाई-बहनों का कत्ल

Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The parents and siblings were murdered before the stove was lit in the morning
देवरिया। फतेहपुर हत्याकांड में बृहस्पतिवार को बाल साक्षी प्रजेश उर्फ अनमोल दुबे की गवाही अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की अदालत में हुई। प्रजेश से बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अब तक 16 पेज का जिरह किया है। जिरह की अगली तारीख 13 जनवरी नियत की गई है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा घटना की एक-एक बिंदु पर जिरह किया गया। जिस पर प्रजेश उर्फ अनमोल भावुक हो जा रहा था। जिससे बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को भी कठिनाई महसूस हो रही थी। बाल साक्षी से जब यह पूछा गया कि घटना के समय वह खाना खाया था कि नहीं तो उसने कहा कि अभी तो मेरे घर में खाना हीं नहीं बना था। घटना के दिन स्कूल क्यों नहीं गया। यह पूछे जाने पर उसने बताया कि परीक्षा होने के बाद घटना के दिन स्कूल बंद था। इसलिए स्कूल नहीं गया था।
विज्ञापन

घटना के समय वह क्या कर रहा था तो कहा कि अभी तो वह ब्रश करने जा रहा था। तब तक यह घटना हो गई। घटना के बाद वह बाइक से अपनी बड़ी बहन को लेने उसके ससुराल गया था। इस पर उसने यह कहा कि वह बाइक चलाना जानता ही नहीं है, ऐसे में जाने का कोई प्रश्न ही नहीं है। मैं तो अपनी दीदी की गला कटने के बाद ही लगी चोट के कारण बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed