{"_id":"64a468fbf20b69890105c084","slug":"the-pagoda-echoed-with-the-chants-of-har-har-mahadev-devotees-performed-jalabhishek-by-rituals-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-564-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
सावन के प्रथम दिन सोमनाथ मंदिर स्थित शिवलिंग पर भक्तो ने किया जलाभिषेक।संवाद
सोमनाथ मंदिर पर भोर से उमड़े महिला-पुरुष साधक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रावण मास के पहले दिन मंगलवार को जनपद के छोटे बड़े सभी शिवालयों में साधकाें ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया। शिव काे प्रिय सामग्री चढ़ाकर उन्होंने स्तुति की। मंदिर परिसर में घंट-घड़ियाल की गूंज और महादेव के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शहर के सोमनाथ मंदिर, कचहरी चौराहा, भटवलिया विद्युत उपकेंद्र परिसर, न्यू कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भोर से ही पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु जुटे रहे। मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सजी रही। कसया बाईपास पर स्थित सोमनाथ मंदिर के पट भोर में चार बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। यहां आने वाले महिला-पुरूष साधकों की संख्या सबसे अधिक रही। आने वालों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष आदि चढ़ाकर पूरे भक्ति भाव से आराधना की। सड़कों पर भी पूजन अर्चन के लिए समूह में महिलाएं दिखीं।
-- -- -- -- --
जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भाटपाररानी। सावन मास के पहले दिन मंगलवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर-हर महादेव के नारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो चला। उत्तर प्रदेश व बिहार की सरहद पर स्थित बाबा हंसनाथ शिवधाम सोहगरा व बाबा दिगंबर नाथ भिंगारी में भोर से ही मंदिरों के घंटे घनघनाने लगे। यूपी बिहार दोनों प्रांतों के श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर भोलेनाथ को जल चढ़ाया। पूरा दिन भोले बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां मेले जैसा माहौल रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दोनों प्रान्तों की पुलिस मौजूद रही। इसके अलावा क्षेत्र के खैराट धर्मखोर करण, अकटही बाजार बरईपार बाबू आदि स्थानों पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, शिवालयों में उमड़ी भीड़
देवरिया। पवित्र सावन मास के शुरू होते ही देसही देवरिया क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों पर पहुंचकर लोगों ने जलभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। क्षेत्र के बरवा मीरछापर, पिपरा मदन गोपाल के महुआबारी, रामपुर हिरामन, बैजनाथपुर, हेतिमपुर, नौतन हथियागढ़, रामपुर गौनरिया, हरैया बसंतपुर, जंगलबेलवा, महुआडीह, लक्ष्मीपुर सहित प्रमुख शिवालयों पर मंगलवार को सावन मास शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।