{"_id":"6abab3e91af96b421b0fa524","slug":"the-organizers-reduced-the-number-of-dj-sound-boxes-after-the-police-reasoned-with-them-deoria-news-c-208-1-deo1016-192943-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस के समझाने पर आयोजकों ने घटाए डीजे के साउंड बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस के समझाने पर आयोजकों ने घटाए डीजे के साउंड बॉक्स
Tue, 29 Sep 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नगर पंचायत सलेमपुर के पुराने थाने के पास स्थापित हनुमान की मूर्ति का सोमवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए गांधी चौक स्थित पुरानी एलआईसी गली के बाहर दोपहर करीब दो बजे एक मिनी ट्रक खड़ा था। ट्रक पर दो दर्जन से अधिक साउंड बॉक्स और करीब दो दर्जन चोंगा लगाए गए थे। पुलिस के समझाने पर डीजे साउंड की संख्या घटा दी।
मानक से अधिक डीजे लगाए जाने की सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजकों व डीजे संचालक से बातचीत की। पुलिस ने अतिरिक्त साउंड बॉक्स हटाने और ध्वनि निर्धारित स्तर पर रखने की हिदायत दी।
करीब एक घंटे की बातचीत के बाद आयोजक पुलिस की बात मान गए। संवाद