सामूहिक दुष्कर्म मामला: महिला बोली- जिस पर की विश्वास, उसी ने दिया धोखा, दवा के बदले मिला जिंदगी भर का दर्द
महिला ने पुलिस को बताया कि पूरी रात घटना को याद कर सोई नहीं और लोक व लाज वश चुप्पी साधे रही। जब वह अपने मायके पहुंची तो उसके मन में आया कि पूरी बात मां से बता दें। घटना की आपबीती बता कर वह मां को पकड़ कर रोने लगी। इसके बाद मां-बेटी ने हिम्मत जुटाई और इन सभी दरिंदों को सबक सिखाने के लिए थाने पहुंच गईं।
विस्तार
देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना मर्माहत कर देने वाली है। थाने पहुंची पीड़िता और उसकी मां तो पुलिस वालों से रो-रोकर कह रही थी कि साहब जिस पर हमने विश्वास किया वही कदम-कदम पर धोखा देते रहे। समाज में ऐसे भी दरिंदे पड़े हैं, जो विश्वास में लेकर जीवन बर्बाद करने पर तुले हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला का दर्द सुनकर पुलिस वाले भी सोचने को मजबूर हो गए। चौराहे पर खड़ी महिला जिला मुख्यालय पर आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति पहुंचा और बड़े ही प्यार से पूछा कि कहां चलना है। उसने जब पूरी बात बताई कि दवा लेने जाना है।
इस पर चालक ने झांसा देकर बैठा लिया और बेहतर दवा दिलाने के बहाने शहर के एक मोहल्ले में लेकर चला गया। यहां पर महिला के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद एक आरोपी ने अपने साले को बुला लिया। फिर उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस सभी से धोखा खाई महिला अपने घर की ओर निकली तो गांव के चौराहे पर उसे एक और दरिंदा मिल गया।
इसे भी पढ़ें: ऑटो रिक्शा चालक सहित तीन ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, चौराहे पर फेंका
उसने हमदर्दी दिखाते हुए बाइक से घर छोड़ने के बहाने बैठा लिया। शाम ढल रही थी और वह अंधेरे का फायदा उठाकर एक स्कूल में लेकर चला गया। यहां उसने हवस का शिकार बनाया और महिला के साथ एक बार फिर धोखा हो गया। चौराहे छोड़कर बाइक सवार फरार हो गया।
महिला ने पुलिस को बताया कि पूरी रात घटना को याद कर सोई नहीं और लोक व लाज वश चुप्पी साधे रही। जब वह अपने मायके पहुंची तो उसके मन में आया कि पूरी बात मां से बता दें। घटना की आपबीती बता कर वह मां को पकड़ कर रोने लगी। इसके बाद मां-बेटी ने हिम्मत जुटाई और इन सभी दरिंदों को सबक सिखाने के लिए थाने पहुंच गईं। इसके चलते दरिंदों को जेल जाना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.