फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The more VIP colony, the more expensive vegetables

देवरिया का हाल: जितनी वीआईपी कॉलोनी, उतनी महंगी सब्जियां

Fri, 24 Mar 2023 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 24 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

शहर के मोती लाल रोड पर स्थित सब्जी मंडी सबसे पुरानी है। कभी समय था कि शहर के हर मोहल्ले के लोग यही से सब्जी खरीदकर ले जाते थे। पर यह अब थोक सब्जी मंडी अब नहीं रही। इतना जरूर है कि फुटकर सब्जी के लिए अभी यह मशहूरा है। यहां चारों तरफ घनी आबादी और व्यापारी केंद्र है।

विज्ञापन
The more VIP colony, the more expensive vegetables
रामनाथ देवरिया स्थित शहीद गेट के सामने  सब्जी की खरीदारी करते लोग।संवाद

विस्तार

देवरिया शहर के ओवरब्रिज के पास लगने वाली थोक सब्जी मंडी में बेहद कम कीमतों पर हरी सब्जियां बिकती हैं। पर इस जगह से महज चंद कदमों की दूरी तय करने के बाद कॉलोनियों के हिसाब से दाम बदल जाते हैं। अगर देखा जाए तो जितनी वीआईपी कॉलोनी होती है, उसके आसपास लगने वाली दुकानों पर सब्जियां उतनी ही महंगी होती हैं।
विज्ञापन


इन दिनों थोक सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे लोकल सब्जियों की आवक इन दिनों खूब हो रही है। इसलिए थोक मंडी में दाम बहुत कम है। पर जैसे ही यह सब्जियां थोक मंडी से चंद कदम की दूरी तय कर फुटकर दुकानों पर पहुंचती हैं तो इनकी कीमतें जगह के हिसाब से अलग-अलग हो जाती हैं। लोकल सब्जियों पर फुटकर दुकानदारों का मुनाफा दो से पांच गुना तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन


सब्जी के थोक भाव प्रति किलो
शिमला मिर्च 60
फूलगोभी 15
-भिंडी 40
- लौकी 15-20
- करैला 30
- टमाटर 15-20
-कटहल- 40
-पात गोभी 10
-आलू-10
नेनूआ- 30
बैगन- 15
मटर- 40

विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान मंदिर चौराहा
थोक मंडी से महज चार सौ मीटर की दूरी पर शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर सब्जी की दुकानें लगती हैं। इसके पास का इलाके में कई महत्वपूर्ण काॅलोनियों हैं। यहां कि दुकानों पर सब्जियों की कीमत काफी ज्यादा है। यहां पर परवल 100 रुपये, आलू 15, टमाटर 40, कटहल 70, टमाटर 40, भिंडी 80, परवल 100, लौकी 40, पात गोभी 20, बैगन 40, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो बिक रहा है।

मोती लाल रोड सब्जी मंडी
शहर के मोती लाल रोड पर स्थित सब्जी मंडी सबसे पुरानी है। कभी समय था कि शहर के हर मोहल्ले के लोग यही से सब्जी खरीदकर ले जाते थे। पर यह अब थोक सब्जी मंडी अब नहीं रही। इतना जरूर है कि फुटकर सब्जी के लिए अभी यह मशहूरा है। यहां चारों तरफ घनी आबादी और व्यापारी केंद्र है। इसके कारण अधिकत्तर लोगों का सब्जी खरीदना यहीं से होता है। इस सब्जी मंडी में हां पर परवल 110 रुपये, आलू 15, टमाटर 35, कटहल 70, टमाटर 50, भिंडी 80, परवल 90, लौकी 40, पात गोभी 30, बैगन 35 रुपये, 80 मीटर किलो बिक रहा है।

रामनाथ देवरिया शहीद गेट के पास
शहर के रामनाथ देवरिया के शहीद गेट के पास सब्जी की दुकानें लगती है। यहां पर अफसर कॉलोनी है और मुख्या मार्ग की सब्जी मंडी है। यहां पर हर समय शहर के सभी जगहों पर अधिक दाम सब्जियों के रहते हैं। परवल 120 रुपये, आलू 20, टमाटर 40, कटहल 100, टमाटर 60 भिंडी 100, परवल 100, लौकी 40, पात गोभी 30, बैगन 40 रुपये, 100 मटर किलो बिक रहा है।


दुकानदार छोटू ने बताया कि हरी सब्जियों के खराब होने का डर रहता है। अगर दो दिन रह गई तो पूंजी भी चली जाएगी। इसके लिए मुनाफा अधिक रखकर बेचना पड़ता है। इसी से सब्जी का दाम बढ़ जाता है।

दुकानदार कन्हैया ने बताया कि हरी सब्जी जब हम लोग थोक मंडी में खरीदकर लाते है तो उसमें से खराब भी रहता है पर हमे दाम देना पड़ता है। इसके कारण अगर दाम दो गुना न किए जाएं तो कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed