फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The miscreant is threatening the student with dire consequences

Deoria News: छात्रा को मनचला दे रहा अंजाम भुगतने की धमकी

Fri, 28 Jun 2024 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The miscreant is threatening the student with dire consequences
थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ रह रही एक नौवीं कक्षा की छात्रा को गांव का ही मनचला घर से बाहर निकलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं छात्रा की मां और मौसियों को भी धमकियां मिल रही हैं। मनचले के रवैये से परेशान होकर शुक्रवार को छात्रा की मां ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की ससुराल में जमीन खरीद कर मकान बनवाया है। जहां तीन बेटियों को लेकर रहती है। कुछ दिनों से एक उनकी शादीशुदा बहन भी उनके घर आई है। आरोप है कि मनचला छात्रा के घर आता-जाता है। मना करने पर भी वह नहीं मानता है। एक सप्ताह पहले उसने बड़ी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा को चोरी-छुपे एक दूसरी लड़की से उसके पास मोबाइल फोन भिजवाया। जिसे छात्रा की मौसी ने देते देख लिया। इसके बाद मां ने अपनी दूसरी बेटी से मोबाइल फोन उसके पास भिजवा दिया। तब से मनचला बौखला गया है। वह बेटी को बाहर निकलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा नशे में छात्रा की मां और मौसियों को भी मारने-पीटने की धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन

छात्रा उसके डर से घर से बाहर नहीं निकल रही है। मां का कहना है अभी स्कूल खुलने वाला है। मनचले की हरकतों से बेटी डरी-सहमी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed