फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The merits of the government's schemes were enumerated

Deoria News: सरकर की योजनाओं की खूबियां गिनाईं

Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The merits of the government's schemes were enumerated
कार्यक्रम को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन” नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जीआईसी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश एवं देश का तेजी से विकास हो रहा है।
यह तीन दिवसीय उत्सव उन महिलाओं और गरीब परिवारों को समर्पित है, जिन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत पांच करोड़ परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है। जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, सड़कों का विकास, रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण एवं गरीब परिवारों के घरों में बिजली पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ दिया जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में विकास की गूंज सुनाई दे रही है। प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को समान अधिकार प्रदान किए जा रहे हैं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि यह कार्यक्रम संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई थी। केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
कार्यक्रम को भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, डमी चेक, दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सामग्री युक्त बैग, एमएसएमई योजना के तहत साढ़े सात करोड़ रुपये का डमी चेक, कृषकों को कृषि यंत्रों की चाबियां एवं आईटीआई छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए।

इसके साथ ही, सोलर पंप योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर योजना के तहत प्रमाण पत्र, पशुपालन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं एनआरएम योजना के तहत चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed