फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The martyr was cremated with state honors

Deoria News: राजकीय सम्मान के साथ शहीद का हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 21 Dec 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
The martyr was cremated with state honors
भागलपुर /मईल। सरयू के कालीचरण घाट पर शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद आशुतोष मिश्र का अंतिम संस्कार हुआ। राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को तोपाभ्यास के दौरान एक टैंक में धमाका होने से वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। मईल थाना क्षेत्र के मईलौटा गांव में शुक्रवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर को लेकर सेना का वाहन पहुंचा, तो वहा शोक का माहौल छा गया। लोग आंखों में आंसू लिए हुए थे। आशुतोष मिश्र अमर रहे के नारे गूंज रहे थे। पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटी ज्योती और बेटा सत्यम शव पहुंचते ही बेसुध हो गए। यह देख उपस्थित ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एस डी एम अंगद यादव, सीओ आदित्य गौतम, एएस पी, तहसीलदार, क्षेत्रीय विधायक दीपक कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक काली प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, वीरेंद्र चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षेत्र के जनपद के दूर-दूर के गांव से लोगों ने हजारों की संख्या में पहुंचकर शाहिद की अंतिम विदाई की अंतिम यात्रा में भारत माता की जय शहीद आशुतोष मिश्रा अमर रहे सैकड़ों युवा हाथ में तिरंगा यात्रा लेकर नारे लगा रहे थे। सेना के जवानों ने तिरंगे से लिपटे शहीद के पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित कर सलामी देकर अंतिम विदाई दी। शव को शहीद के चौदह वर्षीय पुत्र सत्यम ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed