फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The loving couple took seven rounds in the presence of the police in the temple

देवरिया: मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, परिजन नहीं दे रहे थे साथ

Wed, 09 Nov 2022 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 03:08 PM IST
सार

मोहांव गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा और रुद्रपुर कोतवाली के जंगल इमिलिहां निवासी उसकी प्रेमिका प्रीति विश्वकर्मा बरहज थाने पहुंचे। दोनों ने अपने को बालिग बताते हुए विवाह में परिवारवालों को रोड़ा बताया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया।

विज्ञापन
The loving couple took seven rounds in the presence of the police in the temple
बरहज के थाना घाट स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में ब्याह रचाते प्रेमी युगल। - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले के बरहज थाना घाट स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। मौके पर दोनों के परिजनों ने आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चार वर्ष से युगल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन शादी में परिवार वाले आड़े आ रहे थे। पुलिकर्मियों ने दोनों परिवारों को समझाया, जिसके बाद वे शादी कराने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार को मोहांव गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा और रुद्रपुर कोतवाली के जंगल इमिलिहां निवासी उसकी प्रेमिका प्रीति विश्वकर्मा बरहज थाने पहुंचे। दोनों ने अपने को बालिग बताते हुए विवाह में परिवारवालों को रोड़ा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। घंटों चली पंचायत के बाद बनी सहमति पर शाम को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। मौके पर थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र, अमरनाथ सोनकर, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed