फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The lover took his girlfriend away from her parents' house and fled

Deoria News: प्रेमिका को मायके से लेकर फरार हो गया प्रेमी

Thu, 05 Mar 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The lover took his girlfriend away from her parents' house and fled
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर बड़ा बवाल हो गया। प्रेमिका को उसके मायके से लेकर प्रेमी फरार हो गया। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिजन बृहस्पतिवार को तरकुलवा कस्बे में आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। होलिका दहन के एक सप्ताह पहले वह अपने मायके आई थी। इस दौरान इस गांव का रहने वाला उसका प्रेमी उसे लेकर फरार हो गया। किसी तरह दोनों के परिजनों ने उन्हें बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कस्बा में एक फर्नीचर की दुकान पर बुलाया। जहां दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी, बातचीत के दौरान दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। यह देखकर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और घटना के बारे में पूछताछ शुरू की। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी की दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक और युवती से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है। दोनों बालिग हैं तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed