फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The location of the criminals is not being found, the secret will be revealed after their arrest.

Deoria News: बदमाशों का नहीं मिल रहा लोकेशन, गिरफ्तारी के बाद खुलेगा राज

Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The location of the criminals is not being found, the secret will be revealed after their arrest.
देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र के सरैया गांव में गोली चलाने वाले दोनों बदमाशों की तलाश में भटक रही पुलिस को अभी कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। क्योंकि बदमाशों का मोबाइल बंद है। एक के घर बूढ़ी मां, जबकि दूसरे के घर पिता हैं। दोनों ही बुजुर्ग बिगड़े बेटों के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे हैं। आरोपी एक युवक के कुछ दिन पहले गुजरात जाकर काम करने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

जाहिद को गोली मारने वाले दोनों युवक गांव के ही हैं। जाहिद ने घटना के बाद बताया था कि वे दोनों ही उसके खाते का संचालन करते थे। इस खाते में वे अपने हिसाब से लाखों रुपये का लेन-देन करते थे। युवक का कहना है कि उसे कुछ नहीं मिलता था। जबकि, पिछले महीने बहन की शादी के दौरान इस खाते से उसने खूब पैसा खर्च किया था। अब यही पैसा वापस नहीं होने पर आरोपियों ने उसे गोली मारी है।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि आरोपी बताए जा रहे एक युवक ने गुजरात में रहकर कोई टेक्निकल डिग्री भी हासिल की थी, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगने की वजह से ज्यादा समय से गांव में ही रहता था। वहीं दूसरे युवक के घरवालों से अभी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इसलिए पुलिस भी मामले के खुलासे के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed