फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The laborer gave his life by hanging

फंदे से लटक कर मजदूर ने दी जान

Wed, 09 Nov 2022 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The laborer gave his life by hanging
फंदे से लटक कर मजदूर ने दी जान
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा गांव के एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास गांव के सेमरहा टोला के रहने वाले दुर्गेश चौहान उर्फ जुगेस (33) पुत्र गब्बू चौहान दिव्यांग थे। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की रात दुर्गेश भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर के लोग परेशान हो गए। इतने में आस-पास के लोग दरवाजे पर जुट गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दुर्गेश का शव फंदे से लटक रहा था। शव नीचे उतारकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सुमन देवी आपसी मनमुटाव के चलते अभी दस दिन पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। दुर्गेश की मौत से पिता गब्बू, माता गायत्री देवी व तीन लड़कियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ महुआडीह डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि मजदूर दुर्गेश ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed