फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The killers came fully prepared and fled after confirming the death.

Deoria News: पूरी तैयारी से आए थे हत्यारे, मौत की पुष्टि के बाद भागे

Mon, 06 Apr 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The killers came fully prepared and fled after confirming the death.
देसही देवरिया। अंजली की हत्या करने वाले युवकों ने पहले से प्लानिंग की थी। उसी के तहत देर शाम न केवल सुनसान जगह पर बुलाया। आरोपियों ने हाथ में ग्लब्स भी पहना था। हालांकि, अंजली के साथ मौजूद भाई-बहनों ने उनमें से एक को पहचान लिया और पूरा मामला तत्काल ही सामने आ गया।
विज्ञापन

अंजली का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम को घर पहुंचा तो दरवाजे पर गांव सहित रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस की मौजूदगी में नौतन हथियागढ़ स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर दाह संस्कार किया गया। परिवार में चीख-पुकार मची रही। नौतन हथियागढ़ गांव के मलखा प्रसाद की चार संतानों में सबसे बड़ी बेटी गुड़िया (19), अंजली (17), अंकित (15), अनीस (12) में से अंजली की शनिवार की रात हत्या कर दी गई। अंजली के साथ रही बड़ी बहन गुड़िया और छोटा भाई अनीश अभी भी घटना को याद कर सिहर उठते हैं। गुड़िया ने ही गांव वालों को घटना के बारे में बताया था। गुड़िया ने बताया कि हमलावरों ने दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए खेतों में भागी तो बचाने के लिए दौड़ पड़े। इस पर हमलावरों ने पिटाई की। फिर अंजली को दौड़ाते हुए चाकू मार दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है कि आखिर आरोपियों ने सीधे अंजली को ही क्यों निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed