फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The issue of giving grandeur to Deorhi temple resonated in the Parliament.

Deoria News: देवरही मंदिर को भव्यता देने का मुद्दा संसद में गूंजा

Fri, 05 Dec 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The issue of giving grandeur to Deorhi temple resonated in the Parliament.
देवरिया। आदिशक्ति पीठ मां देवरही मंदिर प्रांगण को भव्य और दिव्य बनाने के लिए लोकसभा सांसद शशांक मणि ने बड़ी पहल की है। बृहस्पतिवार को सदर सांसद शशांक मणि ने संसद में बोलते हुए देवरिया जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान, सिद्ध पीठ मां देवरही मंदिर के प्रांगण को भव्य एवं विकसित किए जाने की आवश्यकता पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। सांसद ने कहा कि देवरही माता का मंदिर न केवल देवरिया जिले की सांस्कृतिक आत्मा है, बल्कि यहां पर्यटन को भी गति देगा। अमृत प्रयास के अंतर्गत इस पुराने मंदिर का निरीक्षण कर मन्दिर परिसर का समग्र विकास किया जाए। इस मंदिर परिसर का प्राचीन मंदिरों की तरह चौमुखी विकास हो, जैसा कि इसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सुविधाओं का भी समावेश हो, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शशांक मणि ने कहा कि मन्दिर का कुल क्षेत्रफल 6 एकड़ है जिसमें से 3 एकड़ की भूमि भव्य बनाने के लिए पर्याप्त होगी। इसके लिए हमने अमृत प्रयास के तहत एक आवेदन केंद्र और राज्य सरकार को भी दिया है। इस निर्माण में पीठाधीश पवहारी महराज, जिन्होंने इस मन्दिर की स्थापना की है, उनका भी पूरा-पूरा समर्थन प्राप्त है।”
विज्ञापन


देवरिया और आप-पास जिलों के लिए आस्था का केंद्र

नवरात्रि के दौरान देवरिया सहित आस-पास के जिलों जैसे गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया और बिहार के गोपालगंज और सिवान से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस अवसर पर बड़ा धार्मिक मेला भी आयोजित होता है, जो स्थानीय आर्थिक गतिविधियों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन को गति देता है। इस आम जनमानस की पुरानी मांग पर मंदिर परिसर के समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है। सांसद शशांक मणि ने इस मंदिर परिसर को देश के बाकी प्राचीन मंदिरों की तरह चौमुखी विकास करने की मांग की है, जैसे कि उसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सुविधाओं का समावेश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed