फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The investigation revealed that the allegations of molestation and snatching were false.

Deoria News: जांच में छेड़खानी और छिनैती की बात निकली झूठी

Sun, 17 Mar 2024 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
The investigation revealed that the allegations of molestation and snatching were false.
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के धोबी गांव के पास बहन के घर जा रही महिला से हुई छेड़खानी और छिनैती का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के धोबी गांव के पास महिला से हुई छेड़खानी और छिनैती का मामला पुलिस की जांच में झूठा निकला है। पुलिस का कहना कि बाइक रोककर कुछ मनबढ़ों ने गाली-गलौज की है। महिला के साथ अभद्रता करने से नाराज परिवार वालों ने गलत आरोप लगाया था। दोषियों की तलाश की जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार की रात बाइक से बेटे और भतीजे को लेकर बहन के गांव मगहरा जा रही थी। वह गांव से देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर धोबी गांव के पास ही पहुंची थी कि किसी ने बाइक हाथ देकर रोक दी। आरोप था कि बाइक रोकते ही दो लोग आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला का कहना है कि हम लोग कुछ समझ पाते तब-तक एक ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दूसरे ने मंगलसूत्र झपट लिया।
विज्ञापन

बेटे और भतीजे ने पास के गांव का होने का हवाला दिया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में छेड़खानी और छिनैती की बात गलत निकली है। गाली-गलौज हुई है। वैसे आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही एसआई मौके पर विवेचना करने गए थे। छिनैती और छेड़खानी की बात झूठी निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केवल गाली-गलौज हुई है। बढ़ा-चढ़ाकर तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed