{"_id":"69c434c09cbb6850540a3ab6","slug":"the-in-laws-beat-the-married-woman-as-soon-as-she-reached-her-in-laws-house-from-her-parents-house-deoria-news-c-208-1-deo1019-177849-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मायके से ससुराल पहुंचते ही ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मायके से ससुराल पहुंचते ही ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बुधवार को ससुराल आते ही विवाहिता की ससुरालियों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि ससुराल वाले कुछ समय पहले मारपीट कर विवाहिता को भगा दिए थे। इसके बाद वह मायके जाकर रहने लगी। घटना की शिकायत पीड़िता के पिता ने पुलिस से की है।
खुखुंदू क्षेत्र के नदौली गांव निवासी रामबदन चौहान ने अपनी बेटी रीना की शादी तीन साल पहले बहादुरपुर गांव निवासी रामबदन पुत्र फकीर चंद चौहान के साथ की। आरोप है कि ससुराल वालों ने कुछ समय पहले भी रीना को मारपीट कर भगा दिया था। इसके बाद वह मायके में रह रही थी। इधर, फिर ससुराल वाले रीना को बुलाया। जिसपर वह बुधवार सुबह जैसे ही ससुराल पहुंची। फिर उसे मारा-पीटा गया है। रीना के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को थाने पर बुलाया गया है। आपसी बातचीत से बात बनती है तो ठीक है नहीं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।