फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The immersion of Durga idols took place with great pomp and show.

Deoria News: धूमधाम से हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Sun, 05 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The immersion of Durga idols took place with great pomp and show.
दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन कराने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखकर ले जाते युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को द्वादशी के दिन भी धूमधाम से हुआ। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने अपने करीब के नदी तट और पोखरों में विसर्जन किया।
सुरक्षा कारणों से कई जगह स्थान परिवर्तन कर दिया गया। शाम को शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला। पोस्ट आफिस के सामने की प्रतिमा, मालवीय रोड में श्री सत्यनारायण मंदिर की प्रतिमा समेत कई प्रतिमाएं शनिवार की शाम को उठीं। बारिश के चलते कई प्रतिमाओं के विसर्जन को पटनवा पुल की जगह परमार्थी पोखरा पर विसर्जित कराया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने पटनवा पुल के पास दलदल हो जाने के चलते कुछ स्थानीय प्रतिमाओं को ही गंडक नदी में विसर्जित करने की अनुमति दी गई।
सलेमपुर संवाद के अनुसार दशहरा के तीसरे दिन शनिवार को भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे बाजे व जयघोष के बीच किया गया। सुबह से बारिश होने के चलते आयोजक प्रतिमाओं को ढक कर सरोवरों तक ले गए लेकिन उनके उत्साह में कमी नहीं दिखी। ढोल बाजे व डीजे के शोर के बीच मां शारदे का जयकारा लगाते विभिन्न सरोवरों में विसर्जित किया। इसको लेकर जगह-जगह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed