फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The idol was to be immersed in a pit instead of the river, but accountants did not make arrangements.

Deoria News: प्रतिमा का विसर्जन नदी की जगह गड्ढे में होने थे, पर लेखपालों ने नहीं की व्यवस्था

Tue, 24 Oct 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The idol was to be immersed in a pit instead of the river, but accountants did not make arrangements.
इन स्थानों पर होगा प्रतिमा का विसर्जन, लेखपालों को जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दुर्गा प्रतिमाओं के विर्सजन के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया जा रहा हैं। पर हकीकत तो यह है कि नदी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इतना ही नहीं नदी में प्रवाहित करने पर रोक के बाद भी प्रशासन के पास मूर्ति विसर्जन कराने का किसी भी जगह इंतजाम नहीं है। नियम है कि नदी में विसर्जन की जगह नजदीक में नदी के किनारे गड्ढा खोदवाया जाए लेकिन जनपद में ऐसा नहीं किया गया है। इससे तस्वीर साफ है इंतजाम में चूक हुई है।





शहर की अधिकांश प्रतिमाओं का विर्सजन के लिए प्रशासन ने केवल बरहज में रुट डायवर्जन की व्यवस्था किया है। यहां पर बाईपास मार्ग से सभी प्रमिमाएं नदी घाट पर पहुंचेंगी। कस्बे में नहीं जाएंगी। पटनवा पुल व हेतिमपुर,सलेमपुर क्षेत्र की प्रतिमाएं नदावर घाट पुल, लार क्षेत्र की चनुकी व मेहरौना पुल, भागलपुर क्षेत्र की प्रतिमाएं सरयू नदी घाट व बरहज क्षेत्र की प्रतिमाएं कपरवार घाट पर विर्सजित की जाएंगी। इसके लिए
विज्ञापन


कपरवार घाट और भागलुपर पुल के पास मुख्य मार्ग से नीचे के जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। इन जगहों पर गोताखोर नाव सहित मौजूद रहेंगे। साथ बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा। वहीं कुछ जगहों पर गंडक नदी के पास इलाके पटनवा पुल, भटनी में क्षेत्रीय लेखपाल को दुर्गा समितियों से मिलकर मूर्ति विसर्जन के लिए नदी किनारे गड्ढे खोदवाने के निर्देश दिए।प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर नजदीक में चयनित स्थान पर प्रवाहित कराया जाए। सभी घाटों पर समुचित प्रकाश और सफाई की व्यवस्था करें। किसी भी जगह अनहोनी घटना न हो, इसके लिए भीड़ के साथ पुल तक जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए दस से बाहर लोग मौजूद रहेंगे। बाकी लोगों को पुलिस रोक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed