{"_id":"6898dfd7dd45f44198046125","slug":"the-idol-of-lord-vishnu-was-broken-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160561-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विष्णु भगवान की मूर्ति खंडित मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विष्णु भगवान की मूर्ति खंडित मिली
Sun, 10 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू/देवरिया। क्षेत्र के डेहरी उर्फ तिलौली के परसिया दिलराम गांव में प्राचीन शिव-विष्णु मंदिर में स्थापित विष्णु भगवान की प्रतिमा खंडित हो गई है। रविवार को पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी गोस्वामी जितेंद्र गिरि और ग्रामीणों ने भगवान की खंडित प्रतिमा देख इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच में पाया गया कि रक्षाबंधन के दिन गांव के सार्वजनिक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के दौरान अनजाने में किसी से मूर्ति गिरकर खंडित हो गई है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि यह घटना किसी ने जानबूझकर नहीं की है।
फिर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच संवाद के दौरान जन्माष्टमी के पूर्व नई मूर्ति मंदिर में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने की बात तय हुई। सभी ने हामी भर दी। इसके बाद मौके से पुलिस फोर्स वापस लौट गई। सीओ ने बताया कि घटना की पूरी जांच की गई है। संवाद