फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The heat continued to torment the whole day, people remained miserable

Deoria News: दिन भर सताती रही गर्मी, बेहाल रहे लोग

Sat, 29 Jun 2024 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The heat continued to torment the whole day, people remained miserable
तापमान में गिरावट आई है। पर उमस भरी गर्मी दिन भर गर्मी सताती रही। इसकी वजह से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को पारा 35 डिग्री रहा, लेकिन राहत नहीं मिल रही है। बारिश न होने से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानी के मुताबिक मानसून आने की संभावना है। शनिवार को बारिश के आसार दिख रहे हैं। इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पारा में नीचे खिसका है, लेकिन गर्मी से लोग परेशान हैं। इसका सेहत पर भी असर पड़ रहा है। जिले में शुक्रवार को तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। सुबह तापमान में नरमी रही। हल्के बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे के बाद पारा चढ़ने लगा। दोपहर में धूप तेज हो गई। घर से निकले लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। वह काम निपटाकर जल्द लौटने की कोशिश में जुटे थे। पसीने से तर-बतर हो जा रहे थे। कपड़ा भीग जा रहा था। सड़क पर निकले लोग सिर पर गमछा, टोपी तो महिलाएं व युवतियां साड़ी, दुपट्टा आदि से सिर व चेहरा ढके थी। लोग ठंडा पानी व पेय पदार्थों का सेवन कर राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। घर के अंदर भी महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग उमस से परेशान थे। पंखा, कूलर में बैठने के बाद भी पसीना हो रहा था। शाम को भी शरीर में चिपचिपाहट हो रही थी। उमस भरी गर्मी के चलते मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार परेशान दिखे।्र
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। मानसून जल्द आने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल के परिणामस्वरूप नमी बढ़ी है। मानसून के 48 घंटे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। शनिवार को बारिश होने की संभावना है। इसके आगे भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed