फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The government is not interested in increasing honorarium

मानदेय बढ़ाने में रुचि नहीं ले रही सरकार

Sun, 08 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 08 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The government is not interested in increasing honorarium
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर मेनका गांधी का पुतला फूंका।
 राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने रविवार को धरना दिया। उनका कहना था कि सरकार के रवैये से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। न तो मानदेय में बढ़ोत्तरी की जा रही है और न ही चुनाव लड़ने का अधिकार दिया गया है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भविष्य अधर में लटका है। इसके साथ ही 16 मई से लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में अधिक संख्या में हिस्सा लेने का आहृवान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। 
विज्ञापन


जिले के विभिन्न जगहों पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जुटान रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। कुछ देर में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष रामस्वरुप यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने में सरकार हीलाहवाली कर रही है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। सपा और भाजपा ने मानदेय बढ़ोत्तरी के संबंध में फैसला नहीं लिया तो आगामी विधानसभा चुनाव में विरोध में मतदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी दल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों का ख्याल रखेगा। उनके पक्ष में मतदान किया जाएगा। जिला महामंत्री विमल मिश्र ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है एक तरफ समाजसेेवी कहती है जबकि चुनाव में लड़ने का समय आता है तो सरकारी नौकरी का हवाला दिया जाता है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने को दोराहे पर खड़ा पाते हैं। इस दौरान धरना को नरेंद्र राय, शिवनाथ, सुनील, हरिनारायण, हुस्न तारा, सुनीता यादव, अनीता, पुष्पा, आशा मिश्रा, अंजलि तिवारी, मनोरमा सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed