{"_id":"67fab37fce41aab93402056f","slug":"the-government-is-making-the-scheduled-castes-and-tribes-self-reliant-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151384-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनुसूचित जाति-जनजाति को आत्मनिर्भर बना रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनुसूचित जाति-जनजाति को आत्मनिर्भर बना रही सरकार
Sun, 13 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुसहर बस्ती में निवेश वितरण कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार अनुसूचित जाति-जनजजाति के लोगों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है। सरकार डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते और पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत के आधार पर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की तरक्की के लिए कई योजनाएं चला रही है।
कृषि मंत्री शनिवार को विकास खंड के ग्राम नरायनपुर के मुसहर बस्ती में अनुसूचित जाति-जनजाति उत्थान योजना के तहत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित ‘निवेश वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सौ से अधिक मुसहर परिवार को मुर्गी के चूजे, एक माह का दाना, अंडों के रखने का ट्रे, त्रिपाल और जैविक खाद वितरित किया गया।
इसके पहले कृषि मंत्री ने डॉ. भीमराव आंंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रवींद्र किशोर कौशल, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, जनार्दन कुशवाहा, राजू भारती आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव व संचालन रणधीर सिंह गोलू ने किया।