फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The government gave the gift of credit card, women are happy.

Deoria News: सरकार ने दिया क्रेडिट कार्ड का तोहफा, महिलाओं में खुशी

Thu, 12 Feb 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The government gave the gift of credit card, women are happy.
देवरिया। प्रदेश सरकार ने बुधवार को पेश बजट में महिलाओं को क्रेडिट कार्ड का तोहफा दिया है। इससे जिले की आधी आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बजट देख रही महिलाओं को इसकी खबर हुई तो उनमें उत्साह छा गया। महिलाओं ने बजट को ऐतिहासिक बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड हमारे लिए सहूलियत भरा होगा। इससे हम अपनी छोटी मोटी आवश्यकताएं पूरी कर पाएंगी।

जिले की अनुमानित जनसंख्या करीब 37 लाख है। जिले में स्त्री पुरुष अनुपात में महिलाओं की संख्या अधिक है। यह महिलाएं घर चलाती हैं। इसमें कई बार छोटी मोटी जरुरतों के लिए नाते रिश्तेदारों या पड़ोसियों से उधार लेना पड़ता है। सरकार ने इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को क्रेडिट कार्ड जारी करने का ऐलान इस बजट में किया है। इससे महिलाओं में उत्साह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed