फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The friend who came to Deoria in love with the girl told the police...they are married

Deoria News: युवती के प्रेम में देवरिया पहुंचे दोस्त ने पुलिस से कहा...वे शादीशुदा हैं

Sun, 18 Feb 2024 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The friend who came to Deoria in love with the girl told the police...they are married
- युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर संबंध बनाने और फोटो वायरल करने का मामला
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की है युवती, दोस्त युवक ने पुलिस के पकड़े जाने पर बयां की हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र की एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर संबंध बनाने वाला आगरा का युवक दोस्त जब पुलिस की पकड़ में आया तो कहने लगा, साहब हम शादीशुदा हैं। यहां पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसने युवती के साथ कोर्ट मैरिज होने की बात बताई। इतना ही नहीं, युवक ने पुलिस को शादी का प्रमाण भी दिखाया, फिर पुलिस ने युवक से पूछताछ कर फोटो वायरल करने से मना करते हुए छोड़ दिया।
युवक का कहना है कि हम तो अपनी पत्नी (युवती) को ले जाने आए थे। हालांकि, युवती उसके साथ जाने से इन्कार कर रही है। युवती का कहना है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर ऐसा किया गया है। बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सवा साल पहले पुणे में रहकर मोटर पार्ट्स की एक कंपनी में काम करती थी। उसी में आगरा का एक युवक भी काम करता था। युवक ने झांसे में लेकर युवती को दोस्त बना लिया। फिर दोनों के बीच प्रगाढ़ दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच किसी दिन युवक ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर संबंध बना लिए और उसी दरम्यान की कुछ फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद युवती को ले जाकर उसके कमरे पर छोड़ आया। जब युवती को इसकी भनक लगी तो वह चकित रह गई। फिर उसने युवक दोस्त से विरोध किया। युवक तभी से उसे फोटो और वीडियो दिखा वायरल करने की धमकी देकर शांत कराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, युवती का आरोप है कि उसी के चलते काम छोड़कर वह गांव चली आई। अब युवक गांव में भी उसे नहीं रहने दे रहा। वह बार-बार फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुला रहा है। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़ित और उसकी मां ने खुखुंदू पुलिस से युवक के देवरिया पहुंचने की बात कही, लेकिन पुलिस उसे झूठ मान रही है। इसके बाद महिला ने बेटी को लेकर देवरिया पहुंच कर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई।

------
मैंने इंस्पेक्टर से केस दर्ज करने के लिए कहा है, लेकिन अब युवती के परिजन पीछे हट रहे हैं। युवती दूसरी शादी करना चाह रही है, जबकि युवक चाह रहा है युवती उसके साथ चले। युवती झूठ बोलकर पुलिस को परेशान कर रही है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed