{"_id":"68e41726bce41269f30faa61","slug":"the-forest-department-released-a-baby-crocodile-into-the-gandak-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164842-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वन विभाग ने गंडक नदी में मगरमच्छ के बच्चे को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वन विभाग ने गंडक नदी में मगरमच्छ के बच्चे को छोड़ा
Tue, 07 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। बसंतपुर धूसी के पास खजुरिया रजवाहा में रविवार को एक मगरमच्छ का बच्चा मिला। करीब डेढ़ फिट लंबे मगरमच्छ के बच्चे को पानी में तैरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा को दी।
सूचना मिलते ही वे नगर पंचायत कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित निकलवाया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। वन दरोगा ने उनसे मगरमच्छ के बच्चे को छोटी गंडक नदी में छोड़ने को कहा, मगर उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मगरमच्छ के बच्चे को अपने घर ले आए और सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद मगरमच्छ के बच्चे को छोटी गंडक नदी में छोड़ दिया। संवाद