फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The fog persisted until eight in the morning, and people mistook it for mist.

Deoria News: सुबह आठ बजे तक छाई रही धुंध, लोग समझ रहे थे कोहरा

Fri, 13 Mar 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The fog persisted until eight in the morning, and people mistook it for mist.
देवरिया/भटपाररानी। पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन से बिगड़े मौसम के बीच बृहस्पतिवार की भोर में गहरा धुंध छा गया। सुबह आठ बजे तक ऐसी ही स्थिति रही। लोग इसे कोहरा समझते रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वातावरण में बढ़े धूल के कणों के कारण बनी धुंध है।
विज्ञापन

अभी 14 तारीख तक ऐसा ही वातावरण रहेगा। इसके बाद 15 तारीख को बूंदाबांदी की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसे मौसम में सुबह-शाम टहलने वालों को मास्क पहनकर ही बाहर निकलने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात में मौसम सामान्य था। विवाह का मुहूर्त होने के चलते गाड़ियों की आवाजाही भी खूब थी। भोर में जब लोग बरात से लौटे तो धुंध के चलते सड़क पर दिखाई नहीं दे रहा था। लोग इसे कोहरा समझ रहे थे, लेकिन इसमें नमी के बजाय जलन थी। बाइक चालकों को आंखों में जलन का एहसास होने लगा। सुबह टहलने निकले लोगों को भी धुंध में परेशानी हुई। भाटपार रानी क्षेत्र के गांवों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। खेतों की ओर जाने वाले किसानों को रास्ता पहचानने में भी दिक्कत हुई। सुबह सात बजे के बाद तक धूप नहीं निकली। वहीं पुरवा हवा चलने से वातावरण में उमस और गर्मी का एहसास भी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपार रानी के प्रभारी डॉ. मांधाता सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में धूल के कण बढ़ गए हैं। इसी वजह से धुंध जैसी स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि इस तरह का मौसम अभी 15 मार्च तक बने रहने की संभावना है। 15 मार्च को बूंदाबांदी के साथ इसमें बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि इस मौसम का सबसे अधिक असर उन फसलों पर पड़ेगा जिनकी कटाई के बाद किसान उन्हें खेत में ही छोड़ देते हैं। सरसों, अलसी और मटर जैसी फसलों की फलियों में नमी आने से दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed