फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The fire continued to create havoc in Rudrapur

रुद्रपुर में आग का कहर जारी

Sun, 10 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 10 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The fire continued to create havoc in Rudrapur
रुद्रपुर के निबही गांव में मकान में लगी आग।
रुद्रपुर  क्षेत्र में मंगलवार से शुरू आग का कहर पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को आग से छह मकान और फसल, सागौन का बागीचा तबाह हो गया। मेदनापुर गांव में भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग ने किसानों की गेहूं की सैकड़ों एकड़ फसल जलाकर राख कर दिया। वहीं भूसा बनाने वाली मशीन और ट्राली आग की चपेट में आने से जल गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच कर आग को गांव की ओर से बढ़ने से रोक लिया।
विज्ञापन


दिन में दो बजे मेदनापुर गांव में गेहूं के कटे डंठल से किसान मशीन से भूसा बना रहा था। इस दौरान मशीन से निकली चिंगारी से चंद्रभूषण पांडेय के खेत में जलने लगा। देखते ही देखते मशीन और भूसा भरने की ट्राली चारों तरफ आग से घिर गई। दोनों ट्राली में आग लगने से ट्रैक्टर का चालक जान बचा कर भागा। इस दौरान हरिप्रसाद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय के खेत में कट कर रखा गेहूं भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आग से तेजी से मेदनापुर गांव की ओर बढ़ने लगी, तो भगदड़ मच गई। गांव के पहले अरविंद सिंह का सागौन का बागीचा देखता ग्रामीण जान पर खेल आग बुझाने में लग गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही। सुबह दस बजे सिहोरचक गांव में घरभरन के घर में आग लग गई। वह घर में पूजा कर रहा था कि दीये से आग लग गई। शनिवार की रात निबही गांव में शमशेर के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। इससे गांव के नबीबुल्लाह, सबीबुल्ला, मंसूर और अजमुल्लाह का मकान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed