फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The family members were sleeping on the roof, and the thieves searched every corner of the house.

Deoria News: छत पर सो रहे थे परिवार के सदस्य चोरों ने खंगाला घर का कोना-कोना

Tue, 09 Jun 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The family members were sleeping on the roof, and the thieves searched every corner of the house.
तरकुलवा। भैंसा डाबर गांव निवासी विनोद भगत का परिवार रविवार को पूरे दिन छोटे भाई रवींद्र कुशवाहा की सगाई के कार्यक्रम में व्यस्त था। कोतवाली क्षेत्र के लाहिलपार मंदिर में हुई सगाई से लौटने के बाद रात में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नात-रिश्तेदारों के साथ परिवार छत पर सो रहा था।
विज्ञापन

इधर चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने आलमारी और बॉक्स का ताला तोड़कर करीब 20 लाख के जेवरात और बैग में रखा हुआ 88 हजार नकद चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार, भैंसा डाबर गांव निवासी विनोद भगत मुंबई में व्यवसाय करते हैं। छोटा भाई रवींद्र विदेश में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रविवार को छोटे भाई की सगाई थी। इसके लिए दोनों भाई घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगाई में शामिल होने घर तीन विवाहित बहनें, साढ़े की पत्नी और अन्य नात-रिश्तेदार आए हुए थे। सगाई कार्यक्रम से लौटने के बाद भोजन इत्यादि के बाद सभी लोग रात में छत पर सो गए।

इधर, चोरों ने घर के पीछे खिड़की पर रखे ईंट को हटाकर भीतर घुसकर कमरों का ताला तोड़कर बैग में रखा 88 हजार नकदी और जेवरात चुरा ले गए। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सुबह चार बजे के करीब जब नींद खुली और वे नीचे उतर कर आए तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात का शिकायती पत्र मिला है। पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed